बिग ब्रेकिंग–पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर पुलिस हिरासत में, उत्तराखंड की राजनीति में मचा हड़कंप, बुग्गावाला से देर रात उठाए गए पूर्व विधायक, पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकीं सबकी निगाहें…

0
FB_IMG_1781484114517
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को देहरादून पुलिस ने बुग्गावाला क्षेत्र से हिरासत में ले लिया है। देर रात तक चली पुलिस कार्रवाई के बाद पूरे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूर्व विधायक को एक मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि शीर्ष भाजपा नेता की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में यह कार्रवाई की गई है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी मामले को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें:  दीजिए बधाई, कांस्टेबल से इंस्पेक्टर तक का शानदार सफर: सुशील जोशी के कंधों पर सजे नए सितारे, एसएसपी ने दी नई जिम्मेदारी की शुभकामनाए...

 

गौरतलब है कि अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर दिए गए बयानों और अभिनेत्री उर्मिला सनावर से जुड़े कथित ऑडियो वायरल होने के बाद सुरेश राठौर लगातार चर्चाओं में बने हुए थे। ऐसे में उनकी हिरासत को राजनीतिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  तहसील में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का बड़ा वार: ₹14 हजार लेते अमीन और वरिष्ठ सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार...

 

देहरादून के एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल ने पूर्व विधायक को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है। वहीं, देर रात तक पुलिस अधिकारियों की बैठकों का दौर चलता रहा और अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस आगे क्या कदम उठाती है।

यह भी पढ़ें:  बाजपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: डॉ. अमृता शर्मा का तबादला, ऋचा सिंह होंगी नई एसडीएम...

 

पूर्व विधायक की हिरासत के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। भाजपा सहित विपक्षी दलों की नजर भी पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है। माना जा रहा है कि आने वाले घंटों में पुलिस की ओर से मामले में बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *