सीएम धामी ने की धान की रोपाई, पुराने यादें की ताजा

IMG-20250705-WA0037
खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित अपने पैतृक गांव नगरा तराई में खेत में उतरकर स्वयं धान की रोपाई की। इस अवसर पर उन्होंने किसानों के श्रम, त्याग और समर्पण को महसूस करते हुए अपने पुराने दिनों की यादें भी साझा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान न केवल अन्नदाता हैं, बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ और संस्कृति के संवाहक भी हैं। उन्होंने ग्रामीण जीवन की जड़ों से जुड़ते हुए खेतों में हाथ से धान की पौध लगाई और स्थानीय कृषकों से संवाद भी किया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–आरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों के विवाद के बीच चली गोली, अलमारी में जा धंसी; मचा हड़कंप, फायरिंग के बाद मौके से हुआ फरार...

इस अवसर पर उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी संजोया गया। खेत की मेड़ों पर परंपरागत हुड़किया बौल गूंजा, जिसके माध्यम से भूमि के देवता भूमियां, जल के देवता ‘इंद्र’ और छाया के देव ‘मेघ’ की सामूहिक वंदना की गई।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग कोटाबाग–तेज बारिश में उफना गुरनी नाला, बाइक समेत बहा युवक, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान, देखिये वीडियो..

मुख्यमंत्री की यह पहल न केवल किसानों के साथ जुड़ाव का प्रतीक बनी, बल्कि पारंपरिक कृषि संस्कृति को सम्मान देने का संदेश भी लेकर आई।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...
Ad