ब्रेकिंग उत्तराखंड–इस महिला पुलिस अधिकारी को मिला अमेरिका में प्रतिभाग करने का मौका, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित…

IMG-20230320-WA0040.jpg
खबर शेयर करें -

जनपद उधम सिंह नगर में तैनात पुलिस उपाधीक्षक रुद्रपुर CO CITY अनुषा बडोला का चयन International Visitor Leadership Program (IVLP) for Women in Law Enforcement Agency ट्रेनिंग कार्यक्रम हेतु अमेरिकी दूतावास (US embassy) द्वारा किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम में सम्पूर्ण भारत से मात्र 7 महिला पुलिस अधिकारियों का चयन हुआ है। यह ट्रेनिंग कार्यक्रम पूर्ण रूप से अमेरिका सरकार द्वारा आयोजित है। महिला पुलिस अधिकारी United States of America में प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें:  अवैध खनन पर खनन विभाग का बड़ा एक्शन, स्टोन क्रेशर सीज, हरिद्वार में शिकायत के बाद विभागीय प्रवर्तन दल की कार्रवाई, ई–खन्ना पोर्टल भी अस्थायी रूप से निलंबित...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा भी की तारीफ गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी उधम सिंह नगर पुलिस के लिए गर्व का विषय है l इस तरह की प्रतिष्ठित ट्रेनिंग में उत्तराखंड की महिला पुलिस अधिकारी अनुषा बडोला का चयनित होना, यह उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है, और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक भी है ।