हादसा उत्तराखंड–गहरी खाई में गिरा वाहन, दस घायल, युवती और दो बच्चों की मौत..

0
InCollage_20230218_200443578
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर–उधम सिंह नगर से वाहन में सवार होकर नीलकंठ के दर्शन को जा रहे वाहन में एक ही परिवार के 13 लोग थे सवार।

देहरादून–उत्तराखंड के ऋषिकेश से दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है यहां लक्ष्मणझूला- नीलकंठ मोटर मार्ग पर पीपलकोटी से पहले एक बैंड पर एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में 13 लोग सवार थे इस हादसे में एक युवती और दो मासूम बच्चों की मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया है वाहन उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक रविवार शाम रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर के एक ही परिवार के 13 लोग वाहन में सवार होकर नीलकंठ दर्शन के लिए जा रहे थे। पीपलकोटी से करीब दो किमी पहले वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 150 मीटर नीचे खाई में गिर गया।

वाहन के पीछे से जा रही राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क अंतर्गत गौहरी रेंज की वन टीम ने वाहन को खाई में गिरता देखा। वन कर्मचारियों ने आसपास लोगों और थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

मौके पर पहुंचे लोग और वन कर्मचारियों की मदद से घायलों को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने अस्पताल में दो मासूम और एक युवती को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा अन्य घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया।

थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि घटना रविवार शाम करीब 3.30 बजे की है।

वाहन में गली नंबर एल, कस्तूरी वाटिका रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर निवासी सुरेश (35) पुत्र चैनसुख, पुष्पा देवी (30) पत्नी सुरेश, दिव्यांश (6) पुत्र सुरेश, दिप्ती (4) पुत्री सुरेश, सोमपाल (55) पुत्र शोभाराम, चमेली देवी (50) पत्नी सोमपाल, कमलेश (20) पुत्री सोमपाल, अमित (36) पुत्र चैनसुख, ऊषा (35) पत्नी अमित, हर्ष (8) पुत्र अमित, तनु (14) पुत्री अमित, फूलसोंगा रुद्रपुर निवासी प्रियंका (15) पुत्र विशंबर दयाल, विनय कुमार (19) पुत्र विशंबर दयाल सवार थे।इस हादसे में छह वर्षीय दिव्यांश, चार वर्षीय दिप्ती और कमलेश (20) की मौत हो गई। अन्य घायलों का एम्स ऋषिकेश में उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *