हल्द्वानी के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद; शंख ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाएं सम्मानित, हल्द्वानी के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद; शंख ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाएं सम्मानित…

FB_IMG_1792339905303
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के सचिव एवं कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने रविवार को हल्द्वानी में आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर मां दुर्गा के दर्शन-पूजन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने शंख ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

 

आयुक्त दीपक रावत सबसे पहले पीलीकोठी स्थित संकल्प बैंक्वेट हॉल में आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने शंख ध्वनि का शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी सराहना करते हुए आयुक्त ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से आयुक्त रावत का भी सम्मान किया गया।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड की बेटी कुहू गर्ग ने रचा इतिहास, हैदराबाद अकादमी में मिला प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’...

 

इस दौरान दीपक रावत ने कहा कि नवरात्र के पावन अवसर पर मां दुर्गा के दर्शन करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने मां दुर्गा को नमन करते हुए सभी श्रद्धालुओं के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़ें:  रणभूमि में उतरने से पहले मनोभूमि पर उतरना जरूरी–दीपक रावत, दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में आयुक्त ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन....

 

इसके बाद आयुक्त गांधी आश्रम स्थित रामकृष्ण धाम आश्रम पहुंचे, जहां पहली बार आयोजित हो रहे दुर्गा पूजा कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने मां के दर्शन किए। मंदिर समिति की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयुक्त ने मंदिर परिसर में अष्टमी पूजन के उपरांत भोग-प्रसाद भी ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड की बेटी कुहू गर्ग ने रचा इतिहास, हैदराबाद अकादमी में मिला प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’...

 

दुर्गा पूजा के इन आयोजनों में धार्मिक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Ad Ad