दशहरा हमें अहंकार और बुराइयों को त्यागकर सत्य के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा: मुख्यमंत्री धामी, देहरादून में मुख्यमंत्री ने किया रावण दहन, प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं…

FB_IMG_1792546623007
खबर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसाइटी की ओर से हिंदू नेशनल कॉलेज, देहरादून में आयोजित रावण दहन एवं दशहरा मेले में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रावण दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया और प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास भी मौजूद रहे।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दशहरा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जो सत्य, धर्म और न्याय की स्थापना की प्रेरणा देता है। रावण दहन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ और नकारात्मक विचारों को समाप्त करने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पर्व का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब हम इसके संदेश को अपने जीवन और व्यवहार में अपनाएंगे।

यह भी पढ़ें:  रेखा आर्या मामले में SIT का शिकंजा तेज, मंत्री के बयान दर्ज; विवादित ऑडियो की फॉरेंसिक जांच से खुलेगा राज...

 

मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जीवन हमें विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने की सीख देता है। भगवान श्रीराम ने अपने आचरण से परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रेरणा दी है।

यह भी पढ़ें:  रेखा आर्या मामले में SIT का शिकंजा तेज, मंत्री के बयान दर्ज; विवादित ऑडियो की फॉरेंसिक जांच से खुलेगा राज...

 

उन्होंने कहा कि दशहरा मेले जैसे आयोजन प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ ही नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं और पौराणिक प्रसंगों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रम सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और जनसहभागिता को भी बढ़ावा देते हैं।

यह भी पढ़ें:  रेखा आर्या मामले में SIT का शिकंजा तेज, मंत्री के बयान दर्ज; विवादित ऑडियो की फॉरेंसिक जांच से खुलेगा राज...

 

मुख्यमंत्री ने लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसाइटी के प्रयासों की सराहना करते हुए आयोजन से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के आदर्शों को अपने आचरण में उतारकर ही पर्वों की सार्थकता सुनिश्चित की जा सकती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और आयोजन समिति से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

Ad Ad