बिग ब्रेकिंग–अमृतपाल सिंह को लेकर उत्तराखंड में पुलिस और खुफिया एजेंसी अलर्ट, सोशल मीडिया की भी की जा रही मॉनिटरिंग…

Untitled-design-2023-02-24T133135-1024x768
खबर शेयर करें -

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के फरार होने और समर्थकों की गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड पुलिस भी अलर्ट हो गई है। ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून में पुलिस विशेष निगरानी बनाए हुए है। सोशल मीडिया की भी मॉनिटरिंग की जा रही है। राज्य में खुफिया एजेंसी व एसटीएफ को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राज्य की खुफिया एजेंसी सहित अन्य पुलिसकर्मी इस मसले पर निगरानी बनाए हुए है। अफवाह फैलाने वालों के अलावा सोशल मीडिया पर की जाने वाली पोस्ट पर नजर रखी जा रही है। पुलिस इस मामले में कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है।

यह भी पढ़ें:  दशहरा हमें अहंकार और बुराइयों को त्यागकर सत्य के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा: मुख्यमंत्री धामी, देहरादून में मुख्यमंत्री ने किया रावण दहन, प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं...

इस मामले में उत्तराखंड इसलिए भी संवेदनशील है, क्योंकि पूर्व में उत्तराखंड अक्सर अपराधियों की शरणस्थली रहा है।कई बार हरियाणा और पंजाब के बदमाश ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार और देहरादून में छिपे मिले।

यह भी पढ़ें:  दशहरा हमें अहंकार और बुराइयों को त्यागकर सत्य के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा: मुख्यमंत्री धामी, देहरादून में मुख्यमंत्री ने किया रावण दहन, प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं...

उनकी गिरफ्तारियां भी हुईं। ऊधमसिंह नगर के अलावा हरिद्वार और देहरादून में हर पहलू पर सतर्कता बरती जा रही है। मामले को लेकर उत्तराखंड पुलिस पड़ोसी राज्यों की पुलिस और एजेंसियों से भी संपर्क बनाए हुए है।