Breaking:- नैनीताल में सैलानियों का उमड़ना शुरू, अब दोपहिया पर्यटक वाहनों की शहर में नो एंट्री

GridArt_20250331_081329411
खबर शेयर करें -

सरोवर नगरी नैनीताल में सैलानियों का भारी संख्या में उमड़ना जारी है। रविवार को नगर के अधिकांश होटल पैक होने के साथ ही पार्किंग स्थल भी पर्यटक वाहनों से पट गए। होटलों के टैरिफ में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो गई है।

 

 

पर्यटक वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने भवाली मस्जिद तिराहा से डायवर्जन प्लान प्रभावी कर दिया। हालांकि रूसी बाईपास, नारायण नगर में वाहनों को रोकने की नौबत नहीं आई। कारोबारियों के अनुसार 10 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे। पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमर कस ली है। सोमवार से पर्यटकों के दोपहिया वाहनों को रूसी बाईपास व कालाढूंगी में ही रोक दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  मतगणना के बीच MBPG कॉलेज में हंगामा, ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट पर मतपत्र फाड़ने का आरोप, नतीजों पर आपत्ति के बाद बढ़ा विवाद, कुछ देर तनावपूर्ण रहा माहौल; पुलिस–प्रशासन ने संभाली स्थिति...

 

 

भीड़ बढ़ने पर चौपहिया वाहन भी रोके जाएंगे। मैदानी भागों में गर्मी की तपिश बढ़ने के बाद शहर में इस बार समय से पहले पर्यटन सीजन दस्तक दे चुका है। मैदानी इलाकों में स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने पर सैलानी की संख्या और बढ़ जाएगी। रविवार को नगर के पर्यटन स्थल गुलजार नजर आए।

यह भी पढ़ें:  एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, आर्यन बेलवाल बने अध्यक्ष; देर रात विजेताओं ने ली शपथ...

 

 

नौका विहार करने वालों तांता लगा रहा। मालरोड पर भी खासी चहल-पहल रही। स्नोव्यू, केव गार्डन, बाटनिकल गार्डन, हिमालय दर्शन व चिड़ियाघर में पूरे दिन पर्यटकों की भीड़ रही। राजभवन देखने वालों की भी उत्सुकता देखते ही बनी। पर्यटन कारोबारियों के अनुसार सोमवार को भी सैलानियों का पहुंचना जारी रहेगा, जबकि ईद के बाद भारी संख्या में सैलानी पहुंचने की उम्मीद है।

 

 

एसपी डा. जगदीश चंद्र के अनुसार सोमवार को रूसी बाईपास व कालाढूंगी में दोपहिया पर्यटक वाहन रोके जाएंगे। संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारियों को इसको लेकर अलर्ट कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–पांचवें राउंड में आर्यन बेलवाल का दबदबा, 553 वोटों के साथ सबसे आगे; मेहुल शाह दूसरे, धीरज बिष्ट तीसरे स्थान पर...

 

 

नगर में मौसम शुष्क बना रहा। दिन के समय गर्मी का एहसास हुआ। शाम को आसमान में बादल छाए रहे, जो देर शाम छंट गए। मौसम विभाग देहरादून के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम सामान्य बना रहेगा। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा।

Ad