Breaking:- चारधाम यात्रा: गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर 30 अप्रैल को इस समय खुलेंगे

1858622-la-2626229
खबर शेयर करें -

चैत्र माह प्रतिपदा और हिन्दू नववर्ष के अवसर पर गंगोत्री धाम मंदिर समिति की ओर से गंगोत्री धाम के कपाटोद्धाटन की तिथि और समय निश्चित कर लिया गया है। आगामी 30 अप्रैल को गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर शुक्ल पक्ष में सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर विधिविधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें:  फर्जी आधार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन का विरासतन नामांतरण, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए लैंड फ्रॉड की जांच के आदेश...

 

समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि पंचांग गणना के अनुसार धाम के कपाट खुलने का समय और तिथि निर्धारित की गई है। मां गंगा की विग्रह डोली शीतकाली प्रवास मुखबा गांव से 29 अप्रैल को दोपहर में विधिवत पूजा पाठ के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। मां गंगा की विग्रह डोली पैदल करीब 15 किमी दूरी पर स्थिति भैरों घाटी में भैरव मंदिर पहुंचेगी। वहां पर रात्रि विश्राम के बाद 30 अप्रैल को सुबह गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी।

यह भी पढ़ें:  अगर जा रहे हैं कैंची धाम, तो पहले पढ़ लें यह खबर, 2 से 4 अक्टूबर तक पुलिस का ट्रैफिक प्लान लागू, भीमताल और भवाली में यहां खड़े होंगे वाहन...

 

 

यमुना जयंती पर तय होगा यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का समय
यमुनोत्री धाम के कपाट भी अक्षय तृतीय के अवसर पर ही खुलेंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष प्रदीप उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का समय आगामी तीन अप्रैल को यमुना जंयती के अवसर पर निश्चित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी में कानून व्यवस्था और ट्रैफिक सुधार पर रहेगा फोकस, हरबंस सिंह ने संभाला एसपी सिटी का कार्यभार, जनता की शिकायतों का होगा त्वरित निस्तारण, ऑपरेशन कालनेमी में तेजी और लंबित अपराधों के खुलासे पर रहेगा विशेष जोर...
Ad