बिग ब्रेकिंग–ढेला रोड पर टस्कर हाथी का आतंक, सड़क पर मची अफरा-तफरी, लोग जान बचाने के लिए भागे इधर-उधर…

Screenshot_20260210_163057_Facebook
खबर शेयर करें -

 

 

 

रामनगर। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे ढेला रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जंगल से निकलकर एक विशाल टस्कर हाथी अचानक सड़क पर आ गया। हाथी को सड़क पर देख वहां से गुजर रहे वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

 

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी काफी गुस्से में दिखाई दे रहा था और उसने सड़क से गुजर रहे वाहनों की ओर दौड़ लगा दी। इसी दौरान एक बाइक सवार को हाथी ने कुछ दूर तक खदेड़ा। गनीमत रही कि बाइक सवार ने सूझबूझ और सतर्कता दिखाते हुए समय रहते वहां से निकलकर अपनी जान बचा ली।

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

 

 

इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि टस्कर हाथी सड़क पर दौड़ते हुए बाइक सवार के पीछे जाता है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग वन्यजीवों की बढ़ती आवाजाही को लेकर चिंता जता रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगल से सटे इलाकों में अक्सर हाथी और अन्य वन्यजीव सड़क पर आ जाते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। खासकर रात और सुबह के समय स्थिति और भी ज्यादा खतरनाक हो जाती है।

 

 

 

वन विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि जंगल क्षेत्रों से गुजरते समय सावधानी बरतें, तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं और वन्यजीव दिखाई देने पर सुरक्षित दूरी बनाए रखें। विभाग द्वारा क्षेत्र में निगरानी भी बढ़ाई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

 

 

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और वन्यजीवों तथा मानव संघर्ष को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रहा है।

 

 

 

 

Ad Ad