बिग ब्रेकिंग–ओबीसी कल्याण को मिलेगी नई गति: उत्तराखण्ड के दोनों मंडलों में बनेंगे बहुउद्देशीय भवन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश…

0
FB_IMG_1770727337626
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

 

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यों की समीक्षा करते हुए ओबीसी वर्ग के कल्याण को और सशक्त करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने राज्य के दोनों मंडलों में उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउद्देशीय भवन/सामुदायिक भवन के निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित बहुउद्देशीय भवनों में बैंक्वट हॉल, गेस्ट हाउस, सभागार, प्रशिक्षण कक्ष, बैठक कक्ष सहित सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएं, ताकि सामाजिक, शैक्षिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों का प्रभावी संचालन हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन भवनों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत की जाए।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

 

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने ओबीसी बाहुल्य क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा की जाए।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

 

 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि लाभार्थियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर योजनाओं में आवश्यक सुधार किए जाएं, जिससे उनका लाभ अधिक प्रभावी रूप से आमजन तक पहुंच सके। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ओबीसी वर्ग के उत्थान हेतु शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

 

 

इस अवसर पर उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री संजय नेगी, प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, सचिव श्री श्रीधर बाबू अद्दांकी, अपर सचिव श्री नवनीत पांडे, अपर सचिव श्री संदीप तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *