चमोली–सुरक्षा के साथ सुविधाओं पर ज़ोर: एसपी चमोली ने पुलिस निर्माण कार्यों की समीक्षा की…

FB_IMG_1770719901035
खबर शेयर करें -

 

 

चमोली। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने आज 10 फरवरी 2026 को पुलिस कार्यालय में जनपद में प्रचलित वृहद पुलिस निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में विभिन्न निर्माण इकाइयों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई, जिसकी एसपी चमोली द्वारा गहन समीक्षा की गई।

 

 

 

जनपद चमोली में पुलिस विभाग की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य प्रगतिरत हैं। इनमें थाना गैरसैंण एवं फायर यूनिट गैरसैंण का नवीन भवन, पुलिस लाइन गोपेश्वर में प्रशासनिक भवन, भराडीसैंण में अराजपत्रित अधिकारियों हेतु 50 बैडेड हॉस्टल, 100 पुलिस कर्मियों के लिए बैरक, शौचालय एवं भोजनालय, पार्किंग व पेयजल व्यवस्था, तथा रिपोर्टिंग पुलिस चौकी मण्डल के प्रशासनिक भवन का निर्माण शामिल है।

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

 

 

 

पुलिस अधीक्षक ने सभी निर्माण इकाइयों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। सभी कार्य स्वीकृत मानकों, तकनीकी मापदण्डों एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण किए जाएँ। साथ ही, कार्यों की नियमित समीक्षा कर आपसी समन्वय बनाए रखने एवं किसी भी व्यवहारिक समस्या की समय रहते जानकारी देकर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें:  खटीमा की रामलीला में बड़ा हादसा, खर्दूषण बने अमित की गर्दन में घुसी असली तलवार, मची अफरा–तफरी...

 

 

 

आगामी विधानसभा सत्र को ध्यान में रखते हुए एसपी चमोली ने पुलिस कर्मियों की आवासीय व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि निर्माणाधीन भवनों का सत्र के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में उपयोग किया जा सके। इसके साथ ही भवनों में विद्युत, पेयजल, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को समय से दुरुस्त करने पर भी ज़ोर दिया गया।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल, देखिए वीडियो....

 

 

 

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग/भवन त्रिवेन्द्र सिंह राणा (वर्चुअल), परियोजना प्रबंधक कवि लिपिका (उत्तराखण्ड पेयजल निगम), नेहा बधानी, सूर्य प्रकाश मैठाणी, रेखा राणा, इरशाद हसन, यातायात निरीक्षक योगेश सक्सेना, प्रभारी निरीक्षक गैरसैंण मनोज सिरोला (वर्चुअल), एफएसएसओ सुशील कुमार, तथा दिनेश कुनियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Ad Ad