बिग ब्रेकिंग उत्तराखण्ड–कुमाऊं आयुक्त का देर रात बेस अस्पताल में छापा, अस्पताल में कमिश्नर को देख मचा हडकंप..

IMG-20240109-WA0002
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में कड़ाके की ठंड में देर रात्रि कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल में छापा मारा।

इस दौरान उनको कई सारी अनियमिताएं देखने को मिली, जिस पर कमिश्नर दीपक रावत बेहद नाराज दिखे। वार्ड के तरफ जाने वाले दोनों गेटों पर ताला लगा हुआ था। वही दो गार्ड गैर हाजिर भी मिले, जिस पर उन्होंने पीआरडी के अधिकारी को भी मौके पर बुलाया।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

उन्होंने कहा यदि वार्ड में कोई घटना हो जाए तो कोई बाहर कैसे निकलेगा। देर रात बेस हॉस्पिटल इमरजेंसी में दो डॉक्टर तैनात मिले, इस दौरान उन्होंने बेस के कार्यवाहक सीएमएस को फोन लगवाया, लेकिन वह नहीं पहुंचे।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–खनन विभाग की बड़ी समीक्षा बैठक, निदेशक राजपाल लेघा ने जिला खान अधिकारियों को दिए अहम दिशा–निर्देश...

जिस पर कमिश्नर दीपक रावत ने कहा जब वह मेरे बुलाने पर नहीं आ रहे हैं, तो इमरजेंसी में किसी घायलों और पीड़ितों को देखने कैसे पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: रिद्धिम अग्रवाल से कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी वापस, अब नीलेश आनंद भरणे संभालेंगे मोर्चा...

इस दौरान कमिश्नर दीपक रावत ने सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, तहसीलदार को मौके पर बुलाया और उनको कहा जब वह देर रात बाहर निकलेंगे तभी व्यवस्था में सुधार आएगा।

Ad