बिग ब्रेकिंग नैनीताल–जिले के पुलिस कप्तान ने किया खुलासा, महज 12 घण्टे में 12 तोले जेवर के साथ दबोचा गया शातिर चोर…

0
IMG-20240109-WA0015
खबर शेयर करें -

शातिर चोर ने भीमताल क्षेत्र में 12 तोले सोने के जेवरातों पर किया हाथ साफ। नैनीताल पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही खुलासा करते हुए चोर को चोरी के जेवरातों के साथ किया गिरफ्तार। साथ ही क्षेत्र की जनता ने पुलिस टीम का आभार प्रकट किया।

दिनांक 08.01.2024 को विनीत जोशी पुत्र स्वत हेम चन्द्र जोशी निवासी निकट सरकारी अस्पताल कल्लीताल भीमताल नैनीताल द्वारा थाना भीमताल में तहरीर दी गई कि दिनांक 07.01.2024 को सपरिवार हल्द्वानी जाने के दौरान उसके पर से लगभग 12 तोला सोने के जेवरात चोरी हो गये।

जिसके आधार पर बाना भीमताल में एफ०आई० आर० २० 04/24 पारा 380 भा०द०वि० में अभियोग पंजीकृत किया गया।प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उक्त घटना का संज्ञान लेकर तत्काल पुलिस टीम गठित करते हुए मामले का खुलासा एवं शत प्रतिशत बरामदगी करने हेतु निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

डॉ० जगदीश चन्द्रा पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात के मार्गदर्शन एवं नितिन लोहनी पुलिस उपाधीक्षक भवाली के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष भीमताल श्री जगदीप नेगी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी।

पुलिस टीम द्वारा कड़ी सुरागरसी- पतारसी व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दिनांक 08.01.2023 को प्रातः 06:58 बजे चैकिंग के दौरान संदिग्ध प्रतीत हो रहे एक व्यक्ति आकिल खान पुत्र कामिल खान निवासी भवाली सरस्वती शिशु देवी मन्दिर भवाली जनपद नैनीताल के पास में लगभग 12 तोला सोने के जेवरात बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

अभियुक्त से पूछताछ अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह चोरी किये गये जेवरात को अपने शौक पूरे करने के लिए, बेचने हल्द्वानी जा रहा था, जिसे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त का नाम-आकिल खान उम्र 30 वर्ष पुत्र कामिल खान निवासी भवाली सरस्वती शिशु देवी मन्दिर भवाली जनपद नैनीताल।

बरामद माल का विवरण

1–सफेद धातु डायमंड टाप्स 02 अदद

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

2–कंगन बड़े पीली धातु – 02 अदद

3- पीली धातु कान का टाप्स-01 अदद

4- पीली धातु सोने की अंगुठी-01 अदद

5- पीली धातु कान की गोल बाली- 02 अदद

6- पीली धातु की पैडल चैन सहित – 01 अदद

7-पीली धातु तिलहरी मय काले दाने – (01 अदद

8-पीली धातु मंगलसूत्र – 01 अदद( कुल 12 तोला लगभग- अनुमानित कीमत मूल्य- 8,40,000.00 रु0)

गिरफ्तारी टीम- जगदीप नेगी (थानाध्यक्ष भीमताल)

2-30नि0 भुवन चन्द्र जोशी (विवेचक)हे0का0 सुमित चौधरी, का0 संजय नेगी, का0 संजय साहनी, 06 का0 अरविन्द सिंह राणा, 07 का० प्रकाश चन्द्र, 08 का० राहुल राणा।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *