बिग ब्रेकिंग–रुद्रपुर बनेगा विकास का नया इंजन, किच्छा एम्स और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बदलेगी उत्तराखंड की तस्वीर– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

0
FB_IMG_1782483865403
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर में न्यूज 18 समूह द्वारा आयोजित ‘राइजिंग सिटी’ कार्यक्रम में उत्तराखंड के विकास का विजन प्रस्तुत करते हुए कहा कि उधम सिंह नगर राज्य की अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन है और रुद्रपुर आज प्रदेश की औद्योगिक राजधानी के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल वर्तमान का विकास नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित उत्तराखंड का निर्माण करना है।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क संपर्क व्यवस्था का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। ऑल वेदर रोड, एक्सप्रेस-वे और अन्य सड़क परियोजनाओं ने प्रदेश में आवागमन को पहले से अधिक सुरक्षित, तेज और सुगम बनाया है, जिससे उद्योग, व्यापार, पर्यटन और आम जनता सभी को लाभ मिल रहा है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–उत्तराखंड–हिमाचल बॉर्डर हाई अलर्ट: निहंगों के प्रवेश की आशंका पर सीमा सील, पुलिस–ITBP का कड़ा पहरा...

 

 

 

उन्होंने बताया कि किच्छा में दूसरे एम्स का निर्माण तेजी से जारी है। इसके पूरा होने के बाद उधम सिंह नगर, पूरे कुमाऊँ मंडल और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी तेजी से प्रगति पर है, जिसे जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार भी तेजी से किया जा रहा है। एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से विकसित किए जाने के बाद यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन संभव होगा, जिससे पर्यटन, निवेश, उद्योग और व्यापार को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–पंतनगर से गूंजा कृषि नवाचार का संदेश: शिवराज और धामी ने पूर्व छात्रों से किया भविष्य की खेती का आह्वान...

 

 

 

उन्होंने सीमांत गांवों मेलाघाट, सिसैया और नारायण नगर के समग्र विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में विभिन्न विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने उधम सिंह नगर को “मिनी इंडिया” बताते हुए कहा कि यहां विभिन्न राज्यों के लोग वर्षों से भाईचारे और सौहार्द के साथ रह रहे हैं, जो इस जनपद की सबसे बड़ी ताकत है।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जनता की संपत्ति पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरकारी भूमि का उपयोग केवल जनकल्याण एवं विकास कार्यों के लिए ही सुनिश्चित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–जिला बदर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद; गुंडा अधिनियम में भी दर्ज हुआ मुकदमा...

 

 

 

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और राज्य सरकार के सतत प्रयासों से उधम सिंह नगर सहित पूरा उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

 

 

 

इस अवसर पर परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा, सांसद अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा, त्रिलोक सिंह चीमा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, दीपक बाली, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, हुकम सिंह कुंवर, उत्तम दत्ता, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *