बिग ब्रेकिंग–पंतनगर से गूंजा कृषि नवाचार का संदेश: शिवराज और धामी ने पूर्व छात्रों से किया भविष्य की खेती का आह्वान…

0
FB_IMG_1782474979687
खबर शेयर करें -

 

पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन का शुक्रवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। सम्मेलन में कृषि के भविष्य, अनुसंधान, नवाचार और आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

 

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय भारतीय कृषि का गौरवशाली केंद्र है, जिसने देश को उत्कृष्ट वैज्ञानिक, नीति-निर्माता और कृषि विशेषज्ञ दिए हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत लगभग 377 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन कर रहा है और चावल उत्पादन में चीन को पीछे छोड़कर विश्व में पहला स्थान हासिल कर चुका है। भारतीय गेहूं और बासमती चावल की वैश्विक मांग लगातार बढ़ रही है, जिसमें पंतनगर विश्वविद्यालय का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–राजधानी कूच से पहले पौंटा साहिब में हाई लेवल वार्ता, निहंगों को मनाने में जुटे उत्तराखंड सरकार के अधिकारी...

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए सभी कृषि संबंधी अंतरराष्ट्रीय समझौते किसानों और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किए गए हैं। साथ ही जलवायु परिवर्तन, गिरते भूजल स्तर, मिट्टी के स्वास्थ्य और रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि भारत की हरित क्रांति का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। उन्होंने पूर्व छात्रों से राज्य के कृषि विकास, अनुसंधान, स्टार्टअप, नवाचार और युवाओं के मार्गदर्शन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–उत्तराखंड–हिमाचल बॉर्डर हाई अलर्ट: निहंगों के प्रवेश की आशंका पर सीमा सील, पुलिस–ITBP का कड़ा पहरा...

 

मुख्यमंत्री ने पर्वतीय कृषि की चुनौतियों छोटे और बिखरे खेत, जंगली जानवरों से फसलों को नुकसान, युवाओं का पलायन, सीमित बाजार और जलवायु परिवर्तन का उल्लेख करते हुए कहा कि इन समस्याओं का समाधान ज्ञान, अनुसंधान और सामूहिक सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने कृषि विशेषज्ञों और पूर्व छात्रों की एक समिति गठित कर ठोस सुझाव देने का भी आग्रह किया।

 

उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), ड्रोन तकनीक, डेटा एनालिटिक्स, जैव प्रौद्योगिकी और डिजिटल कृषि के दौर में विश्वविद्यालयों और पूर्व छात्रों को समय के अनुरूप अपनी भूमिका और अधिक प्रभावी बनानी होगी।

 

कार्यक्रम से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर संग्रहालय तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया, विद्यार्थियों से संवाद किया और उनके साथ धान की रोपाई में भी हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया।

यह भी पढ़ें:  कैप्टन अजय पंत मामले में भारतीय उच्चायोग सक्रिय, मुख्यमंत्री धामी लगातार कर रहे निगरानी; 16 जुलाई को होगी अगली सुनवाई...

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पंतनगर विश्वविद्यालय को हेरिटेज विश्वविद्यालय घोषित किए जाने का अनुरोध किया। कुलपति डॉ. एस. के. कश्यप ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

 

कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा, त्रिलोक सिंह चीमा, बंशीधर भगत, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, हुकम सिंह कुंवर, रणजीत सिंह नामधारी, सचिव डॉ. एस. एन. पांडे, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, कुलसचिव दीपा विनय सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, पूर्व छात्र और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *