नगला तराई आवास और लोहियाहेड हेलीपैड पर आमजन व जनप्रतिनिधियों से मिले मुख्यमंत्री, बोले—जनता को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें…

FB_IMG_1792912240902
खबर शेयर करें -

 

खटीमा (ऊधमसिंह नगर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित अपने निजी आवास नगला तराई एवं लोहियाहेड हेलीपैड पर आमजन और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। प्रशासन की जिम्मेदारी है कि जनता को समय पर राहत मिले और प्रत्येक शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी में आयुक्त ने सुनीं जनता की समस्याएं, भूमि विवाद से लेकर वेतन, भरण-पोषण और आर्थिक सहायता तक के मामलों में दिए निर्देश; कई शिकायतों का आपसी सहमति से मौके पर समाधान...

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार *सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि* के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य प्रशासन को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और जनहितकारी बनाना है, ताकि आम नागरिक को अपनी समस्या के समाधान के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने अधिकारियों से जनहित के मामलों में संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने और शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी से बचने को कहा।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी में आयुक्त ने सुनीं जनता की समस्याएं, भूमि विवाद से लेकर वेतन, भरण-पोषण और आर्थिक सहायता तक के मामलों में दिए निर्देश; कई शिकायतों का आपसी सहमति से मौके पर समाधान...

 

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों और स्थानीय आवश्यकताओं को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने तथा नागरिक सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान और विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दायित्वधारी कैप्टन गंभीर सिंह धामी (सेवानिवृत्त), सुरेश कोली एवं रणजीत सिंह नामधारी, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, नगर पालिका परिषद खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, सतीश भट्ट, रनदीप पोखरिया, वरुण अग्रवाल, अमित पांडे, भवानी भंडारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी में आयुक्त ने सुनीं जनता की समस्याएं, भूमि विवाद से लेकर वेतन, भरण-पोषण और आर्थिक सहायता तक के मामलों में दिए निर्देश; कई शिकायतों का आपसी सहमति से मौके पर समाधान...

 

इसके अलावा जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, एसपी (अपराध) अनुषा बडोला, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों में तत्परता बनाए रखने और जनता को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

Ad Ad