गदरपुर बनेगा अंतरराष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स का नया केंद्र, तैयारियों का लिया गया जायजा…

गदरपुर (ऊधम सिंह नगर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर गदरपुर में तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। इसी क्रम में प्रतियोगिता स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान आयोजन स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा प्रबंधों, खिलाड़ियों के आवास, दर्शक व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का अवलोकन करते हुए उनका आनंद भी लिया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रतियोगिता से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन का सफल संचालन सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर कहा गया कि राज्य सरकार खेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। गदरपुर में आयोजित होने वाली यह अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता प्रदेश को वैश्विक खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाने का कार्य करेगी।
उन्होंने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से साहसिक खेलों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ प्रदेश में पर्यटन, स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी। इससे क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी और स्थानीय स्तर पर विकास के नए अवसर सृजित होंगे।
इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक Arvind Pandey भी मौजूद रहे।
