बिग ब्रेकिंग–आज शनिवार को बजेगी मोबाइल की घंटी, घबराएं नहीं, यह है सरकार का बड़ा टेस्ट अलर्ट…

alert
खबर शेयर करें -

 

उत्तराखंड। शनिवार, 02 मई 2026 को आपके मोबाइल फोन पर अचानक एक अलर्ट संदेश और तेज घंटी सुनाई दे सकती है। अगर ऐसा होता है, तो बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है, यह कोई आपात स्थिति नहीं, बल्कि एक टेस्ट अलर्ट है।

 

उत्तराखण्ड राज्य में आपदा प्रबंधन को और मजबूत बनाने के लिए सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से यह परीक्षण किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी प्राकृतिक आपदा या आपात स्थिति में चेतावनी संदेश तेजी से और हर नागरिक तक सही समय पर पहुंच सके।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

राज्य के आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन के अनुसार, यह परीक्षण राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के सहयोग से किया जा रहा है। इसका मकसद आधुनिक तकनीक के जरिए एक ऐसी प्रणाली तैयार करना है, जो मौसम पूर्वानुमान और आपदा संबंधी सूचनाओं को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचा सके।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

यह अलर्ट विभिन्न मोबाइल नेटवर्क पर अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा जाएगा, ताकि इसकी कार्यक्षमता, गति और सटीकता का आकलन किया जा सके। इससे यह भी पता चलेगा कि किन इलाकों में सिस्टम को और बेहतर बनाने की जरूरत है।

 

कुछ भी नहीं, यह सिर्फ एक परीक्षण संदेश है, इसलिए किसी प्रकार की कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है।

 

 

भविष्य में यदि कोई वास्तविक आपदा आती है, तो यही प्रणाली समय रहते आपको सचेत करेगी, जिससे आप और आपके प्रियजनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

सरकार समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम भी चलाएगी, ताकि आम जनता इस तकनीक से परिचित हो सके और आपदा के समय सही कदम उठा सके।

 

 

यह एक छोटा सा टेस्ट है, लेकिन भविष्य में बड़ी आपदाओं से बचाव की दिशा में एक मजबूत कदम है।

Ad