बिग ब्रेकिंग–डिजिटल नीलामी से बढ़ा राजस्व: कालाढूंगी पुलिस की पहल बनी मिसाल…

IMG-20260501-WA0027
खबर शेयर करें -

नैनीताल पुलिस ने पारदर्शिता और आधुनिक तकनीक का शानदार उदाहरण पेश करते हुए पहली बार ऑनलाइन माध्यम से सीज वाहनों की नीलामी कर राज्य सरकार के राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि की है।

दिनांक 01 मई 2026 को माननीय न्यायालय (न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, हल्द्वानी) के आदेश के अनुपालन में, डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में गठित समिति द्वारा कोतवाली कालाढूंगी में यह नीलामी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

समिति में उपजिलाधिकारी हल्द्वानी (अध्यक्ष), क्षेत्राधिकारी रामनगर, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कालाढूंगी शामिल रहे।

इस नीलामी में मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज 33 वाहन और 01 लावारिस वाहन, कुल 34 वाहनों को पूरी पारदर्शिता के साथ Government e-Marketplace (GeM) पोर्टल के जरिए ऑनलाइन नीलाम किया गया। प्रक्रिया में RVSF पर पंजीकृत 3 कंपनियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

नीलामी की शुरुआत ₹1,21,600 से हुई और अंतिम बोली V. Ventures कम्पनी के पक्ष में ₹2,22,887.84 पर जाकर समाप्त हुई।

पहले जहां स्थानीय स्तर पर मौखिक बोली से नीलामी होती थी और राजस्व सीमित रहता था, वहीं इस डिजिटल पहल से न केवल अधिक मूल्य प्राप्त हुआ बल्कि प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनी।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

* प्रभारी निरीक्षक – अरुण कुमार सैनी

* मालखाना मोहर्रिर – हे0 का0 ललित बिष्ट

* हेड मोहर्रिर – हे0 का0 हरवंश सिंह राणा

* का0 तेजपाल सिंह

* का0 जीवन चन्द्र पाण्डेय

* महिला का0 अंजु

यह पहल न सिर्फ राजस्व बढ़ाने में सफल रही, बल्कि पुलिस प्रशासन में डिजिटल बदलाव और पारदर्शिता की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुई।

Ad