बिग ब्रेकिंग–बल्लूपुर चौक से उठा स्वच्छता का संदेश: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद संभाली झाड़ू, जनता को किया प्रेरित

FB_IMG_1776058852370
खबर शेयर करें -

 

देहरादून। प्रदेश में स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बल्लूपुर चौक में नगर निगम, देहरादून द्वारा आयोजित “स्वेच्छा से स्वच्छता” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं सफाई अभियान में हिस्सा लेकर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

 

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता को हमें अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा। जब तक हर नागरिक स्वेच्छा से इस दिशा में योगदान नहीं देगा, तब तक स्थायी बदलाव संभव नहीं है। उन्होंने लोगों से अपने घर, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी स्वयं निभाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

नगर निगम, देहरादून के इस पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के जनसहभागिता आधारित कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएं ताकि स्वच्छता के प्रति जागरूकता लगातार बनी रहे।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

नगर निगम द्वारा 7 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक चलाए गए इस विशेष सफाई अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना है। इस अभियान के तहत विभिन्न वार्डों में सफाई, कूड़ा निस्तारण और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, खजान दास, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, विधायक सविता कपूर, भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Ad