बिग ब्रेकिंग–नारी शक्ति’ की कमान में VVIP सुरक्षा: पीएम मोदी के दौरे पर उत्तराखंड पुलिस की अभेद्य तैयारी…

FB_IMG_1776133303215
खबर शेयर करें -

 

देहरादून–नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह त्रुटिरहित, सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिए व्यापक रणनीति लागू की है। इस विशेष सुरक्षा योजना के तहत SSP से लेकर कांस्टेबल स्तर तक करीब 550 महिला पुलिस अधिकारी और कर्मियों की तैनाती की गई है।

 

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

यह तैनाती वीवीआईपी रूट, कार्यक्रम स्थल, कंट्रोल रूम सहित सभी महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर बहुस्तरीय सुरक्षा ग्रिड के अंतर्गत की गई है, जिससे हर स्तर पर सतर्क निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित हो सके।

 

दीपम सेठ, डीजीपी उत्तराखंड ने इस व्यवस्था को लेकर कहा कि वीवीआईपी सुरक्षा में महिला शक्ति को अग्रणी भूमिका देते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इससे पूरे ऑपरेशन में बेहतर समन्वय, संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को मजबूती मिलती है।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

उन्होंने यह भी कहा कि महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की उच्च पेशेवर दक्षता, अनुशासन और प्रतिबद्धता इस सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाती है।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

उत्तराखंड पुलिस की यह पहल न केवल सुरक्षा प्रबंधन में दक्षता का उदाहरण है, बल्कि यह ‘नारी शक्ति’ के सशक्त योगदान को भी रेखांकित करती है, जो अब हर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में अग्रिम पंक्ति में खड़ी नजर आ रही है।

Ad