बिग ब्रेकिंग–जिला बदर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद; गुंडा अधिनियम में भी दर्ज हुआ मुकदमा…

IMG-20260626-WA0036
खबर शेयर करें -

 

रामनगर। नैनीताल पुलिस ने लूट के एक चर्चित मामले का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली रामनगर पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे जिला बदर अभियुक्त को लूटी गई स्कॉर्पियो कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने पर आरोपी के खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत भी अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 9 जून 2026 को पीरूमदारा निवासी सफीक हैदर ने कोतवाली रामनगर में तहरीर देकर बताया कि चार युवकों ने उनकी स्कॉर्पियो कार, नकदी और चांदी की चेन लूट ली। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

यह भी पढ़ें:  रेलवे स्टेशन के पास पर्स लूटने वाले दो शातिर गिरफ्तार, बनभूलपुरा पुलिस ने माल समेत दबोचा, ₹2,200 नगद और अन्य सामान से भरा पर्स छीनकर हुए थे फरार, वोल्गा होटल के पास पुलिस ने की गिरफ्तारी...

 

शिकायत के आधार पर कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 182/2026 दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी।

यह भी पढ़ें:  पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, नानकमत्ता कोतवाली की कमान अब शंकर सिंह बिष्ट के हाथ, प्रशासनिक बदलाव के बाद अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां, संजय पाठक और प्रकाश सिंह दानू भी संभालेंगे नई तैनाती...

 

25 जून 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने हाथीडगर क्षेत्र से योगेश सागर उर्फ मंकू पुत्र छत्रपाल सिंह, निवासी ग्राम लूटाबड़, रामनगर को लूटी गई स्कॉर्पियो कार सहित गिरफ्तार कर लिया।

 

जांच में यह भी सामने आया कि योगेश सागर को मार्च 2026 में जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा छह माह के लिए जिला बदर किया गया था। इसके बावजूद वह बिना अनुमति नैनीताल जिले की सीमा में पाया गया। इस पर उसके खिलाफ एफआईआर संख्या 201/2026 के तहत धारा 3/10 गुंडा अधिनियम में भी अलग मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें:  अमरोहा में खाकी पर गंभीर सवाल: धार्मिक स्थल घुमाने के बहाने युवती को फार्महाउस ले जाने का आरोप, चार गिरफ्तार...

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई स्कॉर्पियो कार बरामद कर ली है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बीरेन्द्र बिष्ट, कांस्टेबल प्रयाग कुमार और कांस्टेबल कविन्द्र सिंह शामिल रहे।

 

पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad