बिग ब्रेकिंग–एमडीडीए की योजनाओं को मिलेगी रफ्तार, आवास सचिव ने ली पहली समीक्षा बैठक…

0
FB_IMG_1769048429044
खबर शेयर करें -

 

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रदेश में आवास एवं नगर विकास से जुड़ी योजनाओं को गति देने के उद्देश्य से आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की पहली समीक्षा बैठक ली। सचिवालय स्थित अपने कक्ष में आयोजित इस बैठक में उन्होंने प्राधिकरण की सभी गतिमान परियोजनाओं को समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।

 

 

 

बैठक के दौरान पार्किंग निर्माण, पार्कों का विकास, आवासीय योजनाएं, बाजार पुनर्विकास सहित अन्य शहरी विकास परियोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। आवास सचिव ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी योजनाएं तय समयसीमा के भीतर पूर्ण होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

 

 

 

मानचित्र स्वीकृति प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए डॉ. आर. राजेश कुमार ने इसे और अधिक सरल, पारदर्शी व समयबद्ध बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तेज और सुगम प्रक्रिया से नागरिकों व निवेशकों को सुविधा मिलेगी, साथ ही अवैध निर्माण पर भी प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा।

 

 

 

आवास सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि वे स्वयं सभी महत्वपूर्ण एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। बैठक में ऋषिकेश, देहरादून तहसील क्षेत्र, आढ़त बाजार एवं इंदिरा मार्केट से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए इन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

 

प्राधिकरण द्वारा विकसित और संचालित पार्कों के रखरखाव पर सख्त रुख अपनाते हुए आवास सचिव ने गंदगी फैलाने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर प्रभावी पेनल्टी व्यवस्था लागू करने के निर्देश भी दिए।

 

 

 

डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि आवास विभाग सभी विकास प्राधिकरणों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेगा। शासन स्तर पर लंबित महत्वपूर्ण योजनाओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा तथा सभी विकास प्राधिकरणों के साथ माहवार समीक्षा बैठकें आयोजित होंगी। लंबे समय से लंबित मास्टर प्लान को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाएगी। साथ ही लैंड पूलिंग नीति के तहत लैंड बैंक बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि सरकारी आवासीय योजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

 

बैठक में प्राधिकरण सचिव श्री मोहन सिंह बर्निया, वित्त नियंत्रक श्री संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता श्री सुनील कुमार, सहायक अभियंता श्री अजय मलिक, सहायक अभियंता श्री सुनील गुप्ता, लेखपाल श्री नजीर अहमद, वास्तुविद दृष्टि जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *