बिग ब्रेकिंग–चारधाम यात्रा में रील-ब्लॉग पर सख्ती, अब धाम परिसर में मोबाइल फोन ले जाना होगा प्रतिबंधित…

0
1768649330
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

उत्तराखंड–चारधाम यात्रा के दौरान रील और ब्लॉग बनाने के बढ़ते चलन पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की पवित्रता और मर्यादा बनाए रखने के लिए इस वर्ष एक बड़ा फैसला लिया गया है। अब चारों धामों के भीतर श्रद्धालु मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे।

 

 

 

रील और ब्लॉग बनाने के दौरान धार्मिक स्थलों पर हो रहे विवादों को गंभीरता से लेते हुए गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। बदरीनाथ में सिंहद्वार से आगे मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, जबकि केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

 

मोबाइल जमा करने की होगी व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) और जिला प्रशासन द्वारा धामों से पहले मोबाइल फोन सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि दर्शन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

 

 

चारधाम यात्रा तैयारियों पर समीक्षा बैठक, चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर चारधाम ट्रांजिट कैंप में गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय और गढ़वाल आईजी राजीव स्वरूप की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा प्रबंधन, सुरक्षा, व्यवस्थाओं और समयबद्ध कार्यों पर चर्चा हुई।

 

 

 

गढ़वाल आयुक्त ने बताया कि फरवरी माह तक सभी जनपदों को चारधाम यात्रा प्रबंधन के लिए आवश्यक धनराशि जारी कर दी जाएगी। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अत्यावश्यक कार्यों की सूची तीन दिन के भीतर शासन को भेजी जाए।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

 

यात्रा मार्ग से जुड़े जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि चारधाम यात्रा से संबंधित जरूरी कार्यों की स्क्रूटनी कर एक सप्ताह के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूरी करें और फास्ट ट्रैक मोड में कार्य शुरू किया जाए।

 

 

 

प्रशासन का मानना है कि इस फैसले से चारधाम की आध्यात्मिक गरिमा बनी रहेगी और दर्शन के दौरान अनुशासन व शांति का वातावरण सुनिश्चित होगा।

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *