बिग ब्रेकिंग–उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छह मेडिकल कॉलेजों को मिले नए प्रिंसिपल…

0
FB_IMG_1785804575151
खबर शेयर करें -

 

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चिकित्सा शिक्षा निदेशक सहित छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपलों के तबादले कर दिए हैं। इस प्रशासनिक बदलाव का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाना माना जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें:  ऑपरेशन प्रहार का असर: अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, चोरगलिया पुलिस की सख्त कार्रवाई...

जारी आदेशों के अनुसार, डॉ. आशुतोष सायना को एक बार फिर चिकित्सा शिक्षा निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं डॉ. अजय आर्या को राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी का नया प्रिंसिपल नियुक्त किया गया है।

 

यह भी पढ़ें:  भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ की पत्नी की फर्म पर शासन की बड़ी कार्रवाई, खनिज भंडारण लाइसेंस तत्काल निरस्त...

इसके अलावा डॉ. तितियाल को अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज, डॉ. भैसोड़ा को रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज, डॉ. रावत को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज तथा डॉ. सिंह को हरिद्वार मेडिकल कॉलेज का प्रिंसिपल बनाया गया है।

 

सरकार के इस फैसले को चिकित्सा शिक्षा संस्थानों में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए पदस्थापित अधिकारियों से मेडिकल कॉलेजों में शिक्षा, शोध, चिकित्सा सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *