बिग ब्रेकिंग–बीस घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा: सितारगंज में अमीन और वरिष्ठ सहायक को छोड़ खाली हाथ लौटी विजिलेंस…

0
FB_IMG_1785415770975
खबर शेयर करें -

सितारगंज। उत्तराखंड के सितारगंज में विजिलेंस की कार्रवाई उस समय हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गई, जब रिश्वतखोरी के आरोप में पकड़े गए संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को लेकर करीब 20 घंटे तक चली कानूनी और प्रशासनिक हलचल के बाद विजिलेंस की टीम खाली हाथ लौट गई। पूरे घटनाक्रम ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

 

यह भी पढ़ें:  तहसील में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का बड़ा वार: ₹14 हजार लेते अमीन और वरिष्ठ सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार...

सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस की टीम ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लंबी पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। देर रात से लेकर अगले दिन तक चली इस कार्रवाई के दौरान विभागीय और कानूनी स्तर पर लगातार मंथन होता रहा। हालांकि, करीब 20 घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ नहीं ले जा सकी और बिना गिरफ्तारी के वापस लौट गई।

यह भी पढ़ें:  देहरादून में सनसनी: सचिवालय के निजी सचिव पर पत्नी की दहेज हत्या का आरोप, शादी के आठ महीने बाद शिक्षिका की संदिग्ध मौत...

 

इस पूरे मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। चर्चा इस बात की भी है कि आगे की जांच में क्या नए तथ्य सामने आते हैं और विजिलेंस की अगली रणनीति क्या होगी। मामले को लेकर स्थानीय लोगों और प्रशासनिक महकमे की नजरें अब आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड में आपदा प्रबंधन को और मिलेगी मजबूती, सेना और यूएसडीएमए ने बनाई संयुक्त रणनीति...

 

विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों व कानूनी पहलुओं का परीक्षण किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटनाक्रम ने भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई की प्रक्रिया और उसके परिणामों को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *