बिग ब्रेकिंग–मानसून में नहीं चलेंगी बहाने बाज़ी, हल्द्वानी की सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त, अधिकारियों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश…

0
FB_IMG_1783691200626
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी। मानसून के दौरान शहरवासियों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने और गड्ढों से होने वाली परेशानियों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में नगर मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी एवं नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने नगर निगम सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सड़क रखरखाव, जल निकासी और आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

 

बैठक में UUSDA (ADB), लोक निर्माण विभाग, एचपीसीएल, पेयजल निर्माण निगम तथा उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि मानसून के दौरान शहर की मुख्य एवं आंतरिक सड़कों को हर हाल में गड्ढा मुक्त रखा जाए। अधिकारियों को प्रतिदिन स्थलीय निरीक्षण कर सड़क पर बने गड्ढों की पहचान करते हुए मौसम अनुकूल होते ही तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि में निवेश और विकास का आह्वान: सीएम धामी बोले— CSR से बदलेगा उत्तराखण्ड का भविष्य, उद्योग जगत बने विकास का भागीदार...

 

विशेष रूप से तीनपानी से नरीमन तिराहा, कालूसिद्ध चौराहे से कटघरिया और मुखानी चौराहे से कोलटैक्स तक के मार्गों की जिम्मेदारी संबंधित सहायक अभियंताओं को सौंपी गई है। इन मार्गों की रोजाना निगरानी कर किसी भी क्षति का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।

 

बैठक में नगर निगम क्षेत्र में ADB के तहत चल रहे तीन पैकेजों के कार्यों के लिए प्रत्येक पैकेज में दो-दो क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) गठित करने के निर्देश भी दिए गए। ये टीमें मानसून और आपदा की स्थिति में 24 घंटे सक्रिय रहेंगी तथा जलभराव, सड़क क्षति, गड्ढों और जल निकासी जैसी समस्याओं पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेंगी।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड भाजपा का बड़ा संगठनात्मक ऐलान, चुनावी तैयारी को मिली रफ्तार; प्रदेश संयोजक और सहसंयोजकों की नई टीम घोषित...

 

पेयजल निर्माण निगम को निर्देशित किया गया कि राजपुरा, सुभाष नगर, जगदम्बा नगर और इंदिरा नगर सहित जिन क्षेत्रों में सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़कें खोदी गई हैं, वहां बैकफिलिंग के बाद नियमित निरीक्षण कराया जाए। यदि बारिश के कारण सड़क धंसती है या गड्ढे बनते हैं तो तत्काल समतलीकरण और कम्पेक्शन कराया जाए। मानसून समाप्त होते ही इन सड़कों का डामरीकरण प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  नरेश पांडे प्रकरण में बड़ा उलटफेर: पहली शिकायतकर्ता युवती पुलिस हिरासत में, लंबी पूछताछ जारी; कई और गिरफ्तारी के संकेत...

 

इसके अलावा अधिकारियों को जीएसटी कार्यालय, कटघरिया सहित अन्य क्षेत्रों की डीपीआर तैयार करने, तीनपानी-मंडी मार्ग पर विद्युत पोल शिफ्टिंग और ह्यूम पाइप बिछाने के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए।

 

बैठक के अंत में नगर मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पूरे मानसून और आपदा अवधि के दौरान अपने मोबाइल फोन हर समय चालू रखें, मुख्यालय पर उपलब्ध रहें और किसी भी आपात सूचना पर बिना देरी मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना करना पड़े।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *