5000 पूर्व सैनिकों का होगा भव्य मिलन समारोह, हल्द्वानी में जुटेंगे गौरव सेनानी…

FB_IMG_1788914123459
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी। कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कार्यालय हल्द्वानी में मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि 10 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे हल्द्वानी के वाटिका गार्डन में “भारतीय सैन्य बलों एवं अर्द्धसैनिक बलों के गौरव सेनानियों का मिलन समारोह” आयोजित किया जाएगा। समारोह में करीब 5000 पूर्व सैनिकों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है।

 

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बहुल प्रदेश है और यहां के वीर सैनिकों ने देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सरकार पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और शहीद परिवारों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।

यह भी पढ़ें:  9 और 10 साल की उम्र में किलिमंजारो फतह, CM धामी ने नन्हे पर्वतारोहियों को दी शाबाशी...

 

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में वीरता पदक प्राप्त करने वाले पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी की गई है। वहीं शहीद सैनिकों की विधवाओं को मिलने वाली शहीद अनुदान राशि 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी गई है। शहीद परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का भी प्रावधान किया गया है। अब तक 28 शहीद परिवारों के सदस्यों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है।

 

मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह गौरव की बात है कि देश के प्रथम NSA अजीत डोभाल, प्रथम CDS स्वर्गीय बिपिन रावत और द्वितीय CDS अनिल चौहान जैसे महत्वपूर्ण सैन्य एवं राष्ट्रीय पदों पर प्रदेश के लोगों ने अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि तृतीय CDS का भी गढ़वाल रेजिमेंट से संबंध होना प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

यह भी पढ़ें:  ज्ञान गंगा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश—बच्चों के सपनों को नई उड़ान देना ही सच्ची सेवा...

 

गणेश जोशी ने बताया कि देहरादून में निर्मित विशाल सैन्य धाम को लगभग अक्टूबर माह में जनता को समर्पित किया जाएगा। सैन्य धाम में 1734 शहीद परिवारों के आंगन की मिट्टी और प्रदेश की 28 नदियों का जल लाया गया है।

 

सैन्य धाम परिसर में बाबा जसवंत सिंह और बाबा हरभजन सिंह के मंदिर भी बनाए गए हैं। शहीदों की वीरगाथाओं और सैन्य इतिहास से लोगों को परिचित कराने के लिए लाइट एंड साउंड शो का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सैन्य धाम चारधाम यात्रा पर आने वाले पर्यटकों के लिए भी प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनेगा।

यह भी पढ़ें:  ज्ञान गंगा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश—बच्चों के सपनों को नई उड़ान देना ही सच्ची सेवा...

 

उन्होंने कहा कि सीमा पर शहीद होने वाले वीर सैनिकों के सम्मान में उनके पैतृक गांव में शहीद के नाम पर सड़क और स्कूल का नाम रखने तथा उनकी प्रतिमा स्थापित करने का कार्य सरकार प्राथमिकता से कर रही है।

 

इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री ध्रुव रौतेला और क्षेत्रीय परियोजना अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल गोविंद सिंह कन्याल (अवकाश प्राप्त) मौजूद रहे।

Ad