कैंचीधाम मेले की तैयारियों पर प्रशासन की पैनी नजर, आयुक्त-आईजी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, सीसीटीवी निगरानी से लेकर शटल सेवा तक की समीक्षा…

0
FB_IMG_1781484035918
खबर शेयर करें -

नैनीताल। बाबा नीब करौरी महाराज के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले विश्वप्रसिद्ध कैंचीधाम मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। सोमवार को कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत तथा आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने कैंचीधाम क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भवाली सैनिटोरियम बाईपास क्षेत्र में यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था का अवलोकन किया। इसके साथ ही भीमताल-खुटानी क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्थाओं तथा विकास खंड पार्किंग से संचालित की जाने वाली शटल सेवा की तैयारियों की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं एवं आमजन से संवाद कर व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया।

यह भी पढ़ें:  बाजपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: डॉ. अमृता शर्मा का तबादला, ऋचा सिंह होंगी नई एसडीएम...

 

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें:  दीजिए बधाई, कांस्टेबल से इंस्पेक्टर तक का शानदार सफर: सुशील जोशी के कंधों पर सजे नए सितारे, एसएसपी ने दी नई जिम्मेदारी की शुभकामनाए...

 

 

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कैंचीधाम मंदिर परिषद के सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि मेले के दौरान पूरे क्षेत्र की सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड में आपदा प्रबंधन को और मिलेगी मजबूती, सेना और यूएसडीएमए ने बनाई संयुक्त रणनीति...

 

आयुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूर्ण कर ली जाएं।

 

निरीक्षण के दौरान एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, उपजिलाधिकारी नवाजिश खलीक, एसडीएम धारी अनुराग आर्य, आरटीओ गुरदेव सिंह, जिला विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *