बिग ब्रेकिंग–राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन रामनगर में नई सेफगार्ड पॉलिसी के तहत नई कार्यकारिणी का गठन, अध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्र सिंह राणा व सह मीडिया प्रभारी बने डॉ. अंकित कांडपाल…
रामनगर–रामनगर विकासखण्ड अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 09 जनवरी 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में नई सेफगार्ड पॉलिसी के प्रावधानों के अंतर्गत पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक के दौरान उपस्थित सम्मानित सदस्यों को नई सेफगार्ड पॉलिसी, एचआर पॉलिसी सहित संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों की जानकारी दी गई तथा इन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखते हुए संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर सहमति जताई।
बैठक में सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया।
* अध्यक्ष: डॉ. रमेश चंद्र सिंह राणा
* सचिव: रेखा तिरुवा
* कोषाध्यक्ष: श्री विजेंद्र सिंह
* मीडिया प्रभारी: देवेश चंद्र तिवारी
* सह मीडिया प्रभारी: डॉ. अंकित कांडपाल
* संरक्षक: श्री जितेंद्र गुणवन्त
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के उद्देश्यों को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया। बैठक का समापन सकारात्मक वातावरण एवं संगठनात्मक एकता के संदेश के साथ हुआ।
