बिग ब्रेकिंग–बड़ी मुश्किल में इनफ्लुएंसर ज्योति अधिकारी, रुद्रपुर में भी दर्ज हुई FIR..
उत्तराखंड की चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ज्योति अधिकारी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। हल्द्वानी के मुखानी थाने में मामला दर्ज होने के बाद अब रुद्रपुर कोतवाली में भी ज्योति अधिकारी के खिलाफ एक और FIR दर्ज की गई है।
रुद्रपुर कोतवाली में यह मामला किच्छा निवासी महिला ममता त्रिपाठी की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ज्योति अधिकारी ने अपने बयानों के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को भड़काया और कुमाऊं की महिलाओं का अपमान किया।
ममता त्रिपाठी ने अपनी शिकायत में लिखा है कि ज्योति अधिकारी ने कुमाऊं की महिलाओं को “नाचने वाली फर्जी औरतें” कहकर न सिर्फ एक क्षेत्र विशेष की महिलाओं बल्कि **सम्पूर्ण नारी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है**। इसके साथ ही ज्योति पर **कुमाऊं की महिलाओं और देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी** करने के भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
शिकायत में यह भी उल्लेख है कि ज्योति अधिकारी ने सार्वजनिक रूप से **दराती लहराने** जैसी आपत्तिजनक हरकतें कीं। बीते दिनों हल्द्वानी में हुए एक प्रदर्शन के दौरान ज्योति द्वारा किए गए **अजीब-ओ-गरीब व्यवहार और बड़बोलेपन** ने भी विवाद को और हवा दी थी।
इसी मामले में **गुरुवार को हल्द्वानी पुलिस ने ज्योति अधिकारी को गिरफ्तार** कर लिया था। फिलहाल वह **14 दिन की न्यायिक हिरासत** में जेल में बंद है। वहीं शुक्रवार को ज्योति के वकीलों ने **हल्द्वानी ACJM कोर्ट में जमानत याचिका** दाखिल की है, जिस पर सुनवाई का इंतजार है।
लगातार दर्ज हो रहे मामलों के चलते ज्योति अधिकारी की कानूनी मुश्किलें गहराती नजर आ रही हैं, जबकि मामला अब सामाजिक और धार्मिक संवेदनशीलता से भी जुड़ गया है।
