बिग ब्रेकिंग–आरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों के विवाद के बीच चली गोली, अलमारी में जा धंसी; मचा हड़कंप, फायरिंग के बाद मौके से हुआ फरार…

Screenshot_20260901_183113_WhatsApp
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र स्थित आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को कर्मचारियों के आपसी विवाद के दौरान गोली चलने से हड़कंप मच गया। फायरिंग के दौरान गोली कार्यालय परिसर में रखी एक अलमारी में जा लगी। अचानक गोली चलने की घटना से कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

जानकारी के अनुसार, आरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान कार्यालय के ही एक कर्मचारी द्वारा कथित तौर पर गोली चला दी गई। गोली चलते ही कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में दहशत फैल गई। घटना के बाद आरोपी कर्मचारी मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

फायरिंग की सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है और गोली चलने की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

घटना की जानकारी मिलने पर आरटीओ गुरदेव सिंह भी कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

 

पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। फायरिंग किस वजह से हुई और विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, इसका पता लगाया जा रहा है। साथ ही पुलिस फरार कर्मचारी की तलाश कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।