बिग ब्रेकिंग–पेपर लीक से मनी लॉन्ड्रिंग तक: ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख की संपत्ति कुर्क…

Screenshot_20260801_182356_Google
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हाकम सिंह रावत की करीब ₹63.30 लाख मूल्य की चल एवं अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई है।

 

ईडी की जांच में सामने आया कि भर्ती परीक्षा पेपर लीक से अर्जित अवैध धन का उपयोग विभिन्न संपत्तियों के निर्माण और खरीद में किया गया। इसी आधार पर एजेंसी ने इन संपत्तियों को अपराध से अर्जित आय (Proceeds of Crime) मानते हुए अस्थायी रूप से जब्त करने की कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें:  सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में ब्लॉगर बिरजू मियाल गिरफ्तार, संयुक्त अस्पताल प्रशासन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की आगे की कार्रवाई...

 

गौरतलब है कि UKSSSC भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला उत्तराखंड के सबसे चर्चित भर्ती घोटालों में से एक रहा है। इस प्रकरण की जांच पहले राज्य पुलिस की एसटीएफ ने की थी, जिसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की जांच के लिए मामला प्रवर्तन निदेशालय को सौंपा गया। ईडी लगातार वित्तीय लेनदेन, बैंक खातों और संपत्तियों की पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड में फिल्म प्रेमियों और निर्माताओं के लिए बड़ी राहत, राज्य में फिल्म शूटिंग पर SGST की भरपाई करेगा सरकार, मल्टीप्लेक्स-सिनेमाघरों को मिलेगा लाभ...

 

जांच एजेंसी का मानना है कि पेपर लीक नेटवर्क के जरिए अवैध तरीके से कमाई गई रकम को वैध दिखाने का प्रयास किया गया। इसी कड़ी में हाकम सिंह रावत की करोड़ों की संपत्तियों की जांच की गई, जिनमें से ₹63.30 लाख मूल्य की संपत्तियों को फिलहाल कुर्क किया गया है।

यह भी पढ़ें:  चारधाम यात्रा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सुरक्षा-सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, सीएम धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की चारधाम यात्रा–2026 की समीक्षा, संवेदनशील क्षेत्रों में अलर्ट रहने के निर्देश...

 

ईडी ने संकेत दिए हैं कि जांच अभी जारी है और यदि अन्य आरोपियों या उनकी संपत्तियों के संबंध में भी मनी लॉन्ड्रिंग के साक्ष्य मिलते हैं, तो आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को भर्ती घोटालों और भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कानूनी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

Ad