जनता दरबार में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा संदेश: “जनसेवा ही सरकार का मूल उद्देश्य”, दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को वितरित किए सहायक उपकरण…

0
FB_IMG_1785584763005
खबर शेयर करें -

 

 

खटीमा/ऊधम सिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लोहियाहेड हेलीपैड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में आमजन एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा ही सरकार का मूल उद्देश्य है और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर उसका प्रभावी समाधान करने के निर्देश देते हुए कहा कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–पेपर लीक से मनी लॉन्ड्रिंग तक: ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख की संपत्ति कुर्क...

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार “सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि” के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। शासन और प्रशासन की वास्तविक सफलता तभी है, जब आम नागरिक को उसकी समस्या का शीघ्र एवं संतोषजनक समाधान मिले। मुख्यमंत्री ने जनहित से जुड़े सभी मामलों में पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–खनन परिवहन में डिजिटल निगरानी को मिलेगी रफ्तार: ई-रवन्ना जांच के लिए हैंडहेल्ड डिवाइस का प्रशिक्षण आयोजित...

 

जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने खटीमा कैंप कार्यालय में आयोजित एक समारोह में 27 दिव्यांगजनों को 77 सहायक उपकरण तथा 22 वरिष्ठ नागरिकों को 113 सहायक उपकरण वितरित किए। इनमें 11 बैटरी रिक्शा, 14 व्हीलचेयर, 18 कमोड चेयर, 6 ट्राई साइकिल, 24 हियरिंग मशीन, 40 नी-ब्रेस, 13 बैसाखियां सहित वॉकर, वॉकिंग स्टिक, सिलिकॉन कुशन और सीपी चेयर जैसे उपयोगी उपकरण शामिल रहे।

 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ग्रामोत्थान रीप योजना के अंतर्गत नारी शक्ति ग्राम संगठन, गदरपुर एवं सत्यमेव जयते सीएलएफ, बाजपुर को बोलेरो वाहन तथा एकता सीएलएफ, गदरपुर को फूड वैन की चाबी भी सौंपी। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाकर ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें:  दुखद समाचार–हरिद्वार में बड़ा हादसा: गंगनहर में डूबे चंडीगढ़ के 4 युवा कांवड़िये, चारों की मौत से पसरा मातम

 

इस अवसर पर दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, किशन सिंह किन्ना, गंभीर सिंह धामी, रणजीत सिंह नामधारी, मोहिनी पोखरिया, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, वीसी जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *