बिग ब्रेकिंग–राजधानी कूच से पहले पौंटा साहिब में हाई लेवल वार्ता, निहंगों को मनाने में जुटे उत्तराखंड सरकार के अधिकारी…

FB_IMG_1782449587837
खबर शेयर करें -

 

 

पौंटा साहिब/देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में देर रात निहंगों के कई जत्थों द्वारा सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रवेश करने की कोशिश के बाद हालात को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इस बीच हिमाचल प्रदेश के पौंटा साहिब गुरुद्वारे में उत्तराखंड सरकार और निहंग प्रतिनिधियों के बीच बातचीत का दौर जारी है।

 

यह भी पढ़ें:  रामनगर में गोकशी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 120 किलो प्रतिबंधित गौमांस बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार, संगठित गौतस्करी गैंग का खुलासा, दो वांछितों की तलाश जारी...

 

 

जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड सरकार की ओर से PCS अधिकारी हरवीर सिंह और अपर जिलाधिकारी (ADM) देहरादून के.के. मिश्रा निहंगों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता कर रहे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि बातचीत के जरिए पूरे मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जाए।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में नशे के इंजेक्शन की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 4 गिरफ्तार, 25 नशीले इंजेक्शन और 25 एविल इंजेक्शन बरामद, आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज....

 

 

 

बताया जा रहा है कि देर रात निहंगों के कई जत्थों ने सुरक्षा व्यवस्था को पार करते हुए राजधानी में प्रवेश करने का प्रयास किया था। हालांकि पुलिस और प्रशासन ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए हालात को नियंत्रित किया और जत्थों को वापस भेज दिया।

यह भी पढ़ें:  रामनगर में गोकशी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 120 किलो प्रतिबंधित गौमांस बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार, संगठित गौतस्करी गैंग का खुलासा, दो वांछितों की तलाश जारी...

 

 

 

फिलहाल पौंटा साहिब में वार्ता जारी है। प्रशासन को उम्मीद है कि बातचीत के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सकेगा। सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

 

 

Ad Ad Ad