बिग ब्रेकिंग–टांडा रेलवे क्रॉसिंग की जर्जर सड़क पर भड़के आयुक्त दीपक रावत, तुरंत मरम्मत के सख्त निर्देश…

0
FB_IMG_1776491221476
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी। हल्द्वानी-रुद्रपुर स्टेट हाईवे पर स्थित टांडा रेलवे क्रॉसिंग की बदहाल सड़क व्यवस्था पर कुमाऊँ आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने सख्त नाराज़गी जताई है। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।

 

निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद ब्रिडकुल विभाग के अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने बताया कि पूरे मार्ग पर हॉटमिक्स से मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है, लेकिन रेलवे क्रॉसिंग का हिस्सा रेलवे विभाग के अधीन होने के कारण वहां गड्ढे भरने का कार्य नहीं हो पाया है। रेलवे द्वारा अभी तक ठेकेदार का चयन भी नहीं किया गया है, जिससे काम लंबित है।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

इस पर कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) को निर्देश दिए कि रेलवे से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेकर तत्काल प्रभाव से गड्ढों को भरने और सड़क को दुरुस्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क की खराब स्थिति न केवल आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रही है, बल्कि गंभीर दुर्घटनाओं को भी न्योता दे रही है।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि संबंधित सड़क मार्ग का शीघ्र हस्तांतरण किया जाए, ताकि मरम्मत कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो। साथ ही जिलाधिकारी नैनीताल को भी मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

परियोजना प्रबंधक ब्रिडकुल संदीप सिंह रावत ने बताया कि हाईवे पर हॉटमिक्स का कार्य विभाग द्वारा पूर्ण कर लिया गया है और अब इस मार्ग को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित किया जाना है। निरीक्षण के दौरान ब्रिडकुल और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

प्रशासन के सख्त रुख के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि टांडा रेलवे क्रॉसिंग पर जल्द ही सड़क मरम्मत का कार्य शुरू होगा और लोगों को राहत मिलेगी।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *