बिग ब्रेकिंग–ऑडियो वायरल केस में बड़ी कार्रवाई, हरिद्वार पहुंचीं उर्मिला सनावर, SIT कर रही गहन पूछताछ…

Screenshot_20260108_144858_InCollage - Collage Maker
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून–ऑडियो वायरल मामले में जांच लगातार तेज़ होती जा रही है। देहरादून में अपने बयान दर्ज कराने के बाद आज उर्मिला सनावर हरिद्वार पहुंचीं, जहां उन्होंने पुलिस के समक्ष पेश होकर अपने बयान दर्ज कराए।

 

 

 

हरिद्वार के सेक्टर-4 स्थित एसओजी कार्यालय में गठित विशेष जांच टीम (SIT) द्वारा उर्मिला सनावर से गहन पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, उर्मिला सनावर सुरेश राठौड़ से बातचीत से जुड़े अहम ऑडियो क्लिप हरिद्वार पुलिस को सौंप सकती हैं, जिन्हें जांच के लिहाज़ से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

 

 

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि सोशल मीडिया पर वायरल और दावा किए जा रहे अन्य साक्ष्य क्या उर्मिला सनावर पुलिस के सामने पेश कर पाएंगी या नहीं। SIT इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए हर पहलू से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल, देखिए वीडियो....

 

 

 

 

 

वहीं, इस मामले में सुरेश राठौड़ के भी आज पुलिस के सामने पेश होकर अपने बयान दर्ज कराने की संभावना जताई जा रही है। हाल ही में जारी एक वीडियो संदेश में सुरेश राठौड़ ने पुलिस जांच में हर संभव सहयोग देने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल, देखिए वीडियो....

 

 

 

ऑडियो वायरल केस में लगातार हो रही कार्रवाई के चलते यह मामला अब निर्णायक मोड़ की ओर बढ़ता नजर आ रहा है।

 

 

 

 

 

 

Ad Ad