बिग ब्रेकिंग देहरादून–अंकिता भंडारी हत्याकांड पर सीएम का बड़ा बयान, पढ़िए खबर, क्या बोले मुख्यमंत्री…

0
FB_IMG_1767088547998
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई अपने स्तर पर पूरी मजबूती से जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की विशेष जांच टीम (SIT) लगातार गहन जांच कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

सीएम धामी ने कहा कि कानून के तहत की जा रही हर जांच और तथ्यों पर सरकार गंभीरता से विचार-विमर्श कर रही है, और उसके बाद ही सरकार इस पर कोई निर्णय लेगी। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि नए सामने आए ऑडियो को लेकर विपक्ष को भी जवाब देना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

 

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछले 15 दिनों से इस मामले को लेकर जिस तरह से भ्रम फैलाया गया, उससे प्रदेश का माहौल खराब हुआ और राज्य में चल रही विकास योजनाओं पर भी इसका असर पड़ा। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण के बहाने जनता को गुमराह किया गया, जिससे प्रदेश में अस्थिरता का वातावरण बना।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

 

 

सीएम धामी ने दो टूक कहा कि जो लोग जानबूझकर भ्रम फैलाकर प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें उत्तराखंड की जनता से माफी मांगनी चाहिए। सरकार न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कानून अपना काम निष्पक्ष तरीके से करेगा।

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *