बिग ब्रेकिंग–बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20.45 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार…

0
IMG-20260619-WA0006
खबर शेयर करें -

 

 

 

हल्द्वानी। मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बनभूलपुरा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने 20.45 ग्राम अवैध स्मैक और एक मोटरसाइकिल के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर रही थी।

यह भी पढ़ें:  ऑपरेशन प्रहार का असर: अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, चोरगलिया पुलिस की सख्त कार्रवाई...

 

18 जून 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने हिमालय स्कूल के सामने स्थित यात्री शेड, गौला बाईपास रोड क्षेत्र से नासिर पुत्र हमीद (26 वर्ष) निवासी रहमान मेडिकल वाली गली, नूरी मस्जिद, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20.45 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UK04Q-4123 (सुपर स्प्लेंडर) को भी पुलिस ने सीज कर लिया।

यह भी पढ़ें:  ऑपरेशन प्रहार का असर: अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, चोरगलिया पुलिस की सख्त कार्रवाई...

 

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 100/2026 के तहत धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:  ऑपरेशन प्रहार का असर: अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, चोरगलिया पुलिस की सख्त कार्रवाई...

 

 

* उपनिरीक्षक जगवीर सिंह

* कांस्टेबल दिलशाद अहमद

* कांस्टेबल सुनील कुमार

* कांस्टेबल सुच्चा सिंह

 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *