बिग ब्रेकिंग–सीमा सुरक्षा की कमान संभालेंगे जन्मेजय खंडूरी, आईटीबीपी में बने महानिरीक्षक…

FB_IMG_1781847962945
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून। उत्तराखण्ड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जन्मेजय खंडूरी को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में महानिरीक्षक (आईजी) पद पर नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत की गई है।

 

यह भी पढ़ें:  राष्ट्रीय एकता दिवस पर हल्द्वानी में गूंजा एकता और अखंडता का संदेश, एडीजी एपी अंशुमन ने पुलिसकर्मियों और स्कूली बच्चों के साथ देखा भव्य परेड का लाइव प्रसारण...

जन्मेजय खंडूरी वर्तमान में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर कार्यरत थे। अपने लंबे प्रशासनिक अनुभव, प्रभावशाली नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए पहचान रखने वाले खंडूरी अब देश की संवेदनशील सीमाओं की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालेंगे।

यह भी पढ़ें:  पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और सुविधाओं को लेकर ध्रुव रौतेला गंभीर, जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण...

 

आईटीबीपी में आईजी के रूप में वे सीमा सुरक्षा, रणनीतिक अभियानों और बल के संचालन से जुड़े अहम कार्यों का नेतृत्व करेंगे। उनकी नियुक्ति को उत्तराखण्ड पुलिस के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

 

सुरक्षा और प्रशासनिक क्षेत्र में उनके अनुभव का लाभ अब देश की सीमाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने में मिलेगा। उत्तराखण्ड के लिए भी यह गर्व का क्षण है कि राज्य का एक वरिष्ठ अधिकारी देश की महत्वपूर्ण सुरक्षा एजेंसियों में शीर्ष नेतृत्व की भूमिका निभाने जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–तीन नोटिस के बाद भी पेश नहीं हुए गिरधारी लाल साहू, अब SIT का सख्त रुख; पुलिस ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी...

 

 

Ad Ad