बिग ब्रेकिंग–पेट बढ़ना समझीं सामान्य समस्या, निकला 15 किलो का ओवेरियन ट्यूमर; डॉक्टर बोले इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज…

FB_IMG_1782549668877
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून। पेट का लगातार बढ़ना, भारीपन महसूस होना या बार-बार पेट फूलना सिर्फ मोटापा या गैस की समस्या नहीं, बल्कि किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। इसका ताजा उदाहरण देहरादून के श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सामने आया, जहां डॉक्टरों ने 51 वर्षीय महिला के पेट से करीब 15 किलो का विशाल ओवेरियन ट्यूमर (अंडाशय का ट्यूमर) सफलतापूर्वक निकालकर उन्हें नई जिंदगी दी।

 

 

 

अस्पताल के मुताबिक, महिला कई महीनों से पेट के लगातार बढ़ने, भारीपन और असहजता की समस्या से जूझ रही थीं। शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य शारीरिक बदलाव समझकर नजरअंदाज किया, लेकिन जब परेशानी लगातार बढ़ने लगी तो उन्होंने अस्पताल में जांच कराई। विस्तृत परीक्षण में पता चला कि उनके पेट में लगभग 15 किलो का विशाल ओवेरियन ट्यूमर मौजूद है। इसके बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने तत्काल सर्जरी करने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें:  बाजपुर में फर्जी प्रमाणपत्रों के खेल का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार, NEET–UG 2026 से जुड़े दस्तावेजों की जांच में खुली परतें, चार अन्य भी नामजद; आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की भी होगी पड़ताल...

 

 

 

कैंसर सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज गर्ग के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम ने इस जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। डॉक्टरों ने पूरे ट्यूमर को सुरक्षित तरीके से निकाल दिया। सर्जरी के बाद महिला की हालत स्थिर है और वह तेजी से स्वस्थ हो रही हैं।

यह भी पढ़ें:  बाजपुर में फर्जी प्रमाणपत्रों के खेल का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार, NEET–UG 2026 से जुड़े दस्तावेजों की जांच में खुली परतें, चार अन्य भी नामजद; आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की भी होगी पड़ताल...

 

 

 

डॉ. पंकज गर्ग ने बताया कि इतने बड़े ट्यूमर का ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे मामलों में अनुभवी सर्जिकल टीम, आधुनिक तकनीक और विशेष सावधानी की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि समय पर इलाज मिलने से मरीज की जान बचाई जा सकती है और जटिलताओं का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

 

 

 

डॉक्टरों ने चिंता जताते हुए कहा कि आज भी कई महिलाएं शुरुआती लक्षणों को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देती हैं, जिसके कारण बीमारी गंभीर अवस्था में पहुंच जाती है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि यदि पेट लगातार बढ़ रहा हो, पेट में भारीपन या दर्द रहता हो, बार-बार पेट फूलता हो, जल्दी पेट भर जाता हो या बार-बार पेशाब आने जैसी समस्या हो, तो तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से जांच कराएं। ये लक्षण ओवेरियन ट्यूमर समेत कई गंभीर बीमारियों के संकेत हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  बाजपुर में फर्जी प्रमाणपत्रों के खेल का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार, NEET–UG 2026 से जुड़े दस्तावेजों की जांच में खुली परतें, चार अन्य भी नामजद; आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की भी होगी पड़ताल...

 

 

 

विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित स्वास्थ्य जांच, जागरूकता और शुरुआती लक्षणों पर समय रहते इलाज ही गंभीर बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

 

 

Ad