बिग ब्रेकिंग–हल्द्वानी में कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, फायर एनओसी न मिलने पर पांच संस्थानों पर कार्रवाई…

20260627_190615
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी। विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने हल्द्वानी के विभिन्न कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर के प्रमुख कोचिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अग्निशमन व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

यह भी पढ़ें:  DPSR MUN 2026 में इंस्पिरेशन स्कूल का शानदार परचम, ‘सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधिमंडल’ का खिताब, 17 विद्यार्थियों ने विभिन्न समितियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का बढ़ाया गौरव...

 

निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में फायर विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (Fire NOC) नहीं मिलने और सुरक्षा मानकों में गंभीर खामियां पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच कोचिंग संस्थानों पर सील की कार्रवाई की।

 

इनमें विजन फ्यूचर (मुखानी), कुमाऊँ डिफेंस (मुखानी), पाई स्क्वायर (मुखानी), विजन फ्यूचर (पंचक्की रोड) और कृष्णा आईएएस एंड डिफेंस अकादमी (लालडांट) शामिल हैं। वहीं Unacademy (लोहरियासाल) में फायर NOC उपलब्ध पाई गई।

 

यह भी पढ़ें:  तमकनाला हादसे के बाद CM धामी की सीधी नजर, बोले- हर हाल में बहाल होगी कनेक्टिविटी, जरूरी सामान की आपूर्ति नहीं रुकेगी...

कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण सचिव मनीष कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, फायर ब्रिगेड अधिकारी मिंदर पाल सहित संबंधित विभागों की टीम मौजूद रही।

 

सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और प्राधिकरण सचिव मनीष कुमार ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। जिन संस्थानों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, उनके खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

यह भी पढ़ें:  तमकनाला हादसे के बाद CM धामी की सीधी नजर, बोले- हर हाल में बहाल होगी कनेक्टिविटी, जरूरी सामान की आपूर्ति नहीं रुकेगी...

गौरतलब है कि हल्द्वानी में मेडिकल, इंजीनियरिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले अनेक कोचिंग संस्थानों में हजारों छात्र अध्ययनरत हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

 

Ad Ad Ad