बिग ब्रेकिंग–हल्द्वानी में अतिक्रमण पर प्रशासन का सख्त एक्शन, बुलडोजर चला; ठेले जब्त, जुर्माना वसूला…

IMG-20260706-WA0054
खबर शेयर करें -

 

नैनीताल। हल्द्वानी में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम और स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त रूप से बड़ा अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में तिकोनिया से वर्कशॉप लाइन, ठंडी सड़क और नैनीताल रोड तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

 

यह भी पढ़ें:  दूध से भरा ट्रक 200 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक ने कूदकर बचाई जान, दो गांव के पास तड़के हुआ हादसा, ज्योलीकोट पुलिस ने खाई में उतरकर घायल चालक को किया रेस्क्यू...

अभियान के दौरान फुटपाथों और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से लगाए गए कई ठेलों को नगर निगम की टीम ने जब्त कर लिया। इसके साथ ही अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूला गया।

 

प्रशासनिक अधिकारियों ने सड़क और फुटपाथों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें:  न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय बने उत्तराखंड हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश, शपथ के साथ संभाली नई जिम्मेदारी, नैनीताल हाईकोर्ट में हुआ शपथ ग्रहण समारोह, मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ...

 

सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने स्पष्ट कहा कि शहर में अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और शहर को व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें:  हरदा के रोड शो से कांग्रेस में हलचल, प्रभारी कुमारी शैलजा ने लिखी चिट्ठी; बोलीं–संगठन से अलग कोई कार्यक्रम पार्टी हित में नहीं...

 

अधिकारियों ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे सार्वजनिक स्थानों, फुटपाथों और सड़कों पर अतिक्रमण न करें तथा प्रशासन का सहयोग कर शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने में अपनी भागीदारी निभाएं।

 

Ad