बिग ब्रेकिंग–हल्द्वानी में होमगार्ड के खाते से 8 लाख की ठगी, पुलिस की लापरवाही पर कोर्ट सख्त, एफआईआर के आदेश…

IMG-20231106-WA0055
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

हल्द्वानी। “जब वर्दी को ठग लिया जाए, तो आम आदमी की सुरक्षा किसके भरोसे?”—हल्द्वानी में तैनात एक होमगार्ड जवान की यही पीड़ा अब एक बड़े खुलासे के रूप में सामने आई है। बैंक खाते से करीब 8 लाख रुपये साफ होने के बावजूद पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज न करने पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाया है और तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं।

 

 

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

 

होमगार्ड सुरेंद्र सिंह ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दायर प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका खाता दुर्गा सिटी सेंटर स्थित एक बैंक में है।

 

 

16 अक्टूबर को एटीएम से पैसा निकालने का प्रयास असफल रहा तो वे बैंक पहुंचे। यहां उन्हें नया एटीएम कार्ड तो दे दिया गया, लेकिन खाते की जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ।

 

 

 

उसी दिन उनके नाम पर ₹2,45,181 का पर्सनल लोन निकाल लिया गया था और खाते से ₹4.90 लाख रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। इससे भी आगे बढ़ते हुए जालसाजों ने उनकी एफडी और आरडी तोड़कर ₹3.11 लाख रुपये भी निकाल लिए—जबकि सुरेंद्र ने कभी इंटरनेट बैंकिंग तक नहीं शुरू कराई थी।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल, देखिए वीडियो....

 

 

कुल मिलाकर ठगों ने जवान को ₹8,01,110 की चपत लगा दी।

 

 

पीड़ित ने तत्काल कोतवाली पुलिस और एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी, मगर कहीं सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। मामले को गंभीर मानते हुए कोर्ट ने पुलिस को तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:  खटीमा की रामलीला में बड़ा हादसा, खर्दूषण बने अमित की गर्दन में घुसी असली तलवार, मची अफरा–तफरी...

 

 

इस पर कोतवाल अमरचंद शर्मा ने कहा कि मामले में उचित व आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की संवेदनहीनता और बैंकिंग सुरक्षा प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

 

Ad Ad