बिग ब्रेकिंग–हल्द्वानी में जनसुनवाई, कमिश्नर दीपक रावत की सख्त कार्रवाई, भूमि विवादों पर त्वरित समाधान…

FB_IMG_1764472251482
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में आज आयोजित जनसुनवाई में आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जमीन से जुड़े कई गंभीर मामलों पर मौके पर ही कड़े निर्देश जारी किए। भूमि विवाद, धोखाधड़ी, अवैध कब्जे और गलत रजिस्ट्री की शिकायतों पर आयुक्त ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को राहत दी।

 

🔹 प्रमुख कार्रवाइयाँ

 

* 7 बीघा भूमि विवाद (2014) – रोशनी जंतवाल के मामले का मौके पर समाधान

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–यूकेपीएससी मुख्य परीक्षा स्थगित, नई तिथियों की जल्द होगी घोषणा...

* हिम्मतपुर तल्ला प्रकरण – पैमाइश कर वास्तविक भूमि सौंपने के निर्देश

* खपरार प्लॉटिंग विवाद – रोड, पानी, बिजली और सही प्लॉट कब्जा सुनिश्चित करने के आदेश

* जमीन धोखाधड़ी और रकम हड़पने से जुड़े कई मामलों में तत्काल निर्देश

 

 

 

🚨 जमीन खरीदने वालों के लिए कमिश्नर की सख्त चेतावनी

 

यह भी पढ़ें:  अरुणाचल में सरकारी ठेकों का बड़ा खुलासा: सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे से CM परिवार को मिले 146 कॉन्ट्रैक्ट उजागर...

जमीन खरीद में सावधानी बरतें, ताकि लैंड फ्रॉड से बचा जा सके। खरीद से पहले ये 6 चीजें अनिवार्य रूप से जांचें:

 

1. भूलेख/राजस्व रिकॉर्ड मिलान करें

2. खतौनी, खसरा, नक्शा व स्वामित्व की आधिकारिक पुष्टि करें

3. विक्रेता की पहचान व असली मालिकाना हक सत्यापित करें

4. जमीन पर किसी विवाद, रोक या बंधक की जांच करें

5. दलालों पर निर्भर न रहें—दस्तावेज खुद देखें

यह भी पढ़ें:  SSP नैनीताल ने लिया तत्काल संज्ञान, टेंडर प्रक्रिया में दबंगई पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 07 आरोपी हिरासत में, लाइसेंसी रिवॉल्वर ज़ब्त...

6. रजिस्ट्री से पूर्व पैमाइश करवाकर स्थल निरीक्षण अवश्य करें

 

👉 किसी भी संदेह की स्थिति में तहसील, राजस्व विभाग या पुलिस से तुरंत संपर्क करें।

 

 

 

📌 संदेश

 

जमीन खरीदना बड़ा निर्णय है—जल्दबाज़ी न करें, पूरी जांच के बाद ही सौदा करें और खुद को धोखाधड़ी से बचाएं।

 

 

Ad Ad Ad