रामनगर में ऑपरेशन प्रहार की बड़ी कार्रवाई, रामनगर में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार, आई 20 कार से 27 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार, ₹7 लाख कीमत के गांजे के साथ आरोपी सागर सिंह रावत गिरफ्तार, रैकी और स्कॉर्ट करने वाला साथी मौके से फरार…

IMG-20260818-WA0023
खबर शेयर करें -

 

रामनगर। जनपद नैनीताल में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक i20 कार से 27.12 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि गांजे की रैकी और स्कॉर्ट कर रहा उसका साथी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के निर्देश, क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ढिकुली क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें:  10 हजार की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर मांगी थी रकम...

 

चेकिंग के दौरान पुलिस ने i20 कार संख्या DL10CS7869 को रोककर तलाशी ली। तलाशी में कार के अंदर से 27.12 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए सागर सिंह रावत पुत्र बलवन्त सिंह रावत, निवासी नई बस्ती पूछड़ी, रामनगर को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें:  केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, बोल्डर गिरने से एक तीर्थयात्री की मौत, गौरीकुंड के निकट चिरबासा में पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आए तीन तीर्थयात्री, एक की मौत और एक गंभीर घायल...

 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांजा सराईखेत से लाया गया था और इसे गुलरघट में किसी व्यक्ति को सप्लाई किया जाना था। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये है।

 

कार्रवाई के दौरान आरोपी के साथ गांजे की रैकी और स्कॉर्ट कर रहा हर्षित कुमार मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल संख्या UK19B-4781 को कब्जे में ले लिया है। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।

 

यह भी पढ़ें:  स्कूली वाहनों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, नियम तोड़ने वालों पर चालानी कार्रवाई, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, हल्द्वानी में सुबह-सुबह चला सघन चेकिंग अभियान...

NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, मामले में कोतवाली रामनगर में FIR संख्या 256/2026 के तहत धारा 8/20/29/60 NDPS Act में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश के साथ ही मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस टीम में शामिल रहे।

उ0नि0 हर्ष बहादुर पाल, हे0का0 गगन भण्डारी, कानि0 महबूब आलम, कानि0 सचिन शर्मा, कानि0 आरिफ

 

बरामदगी: 27.12 किलोग्राम गांजा, i20 कार संख्या DL10CS7869 और मोटरसाइकिल संख्या UK19B-4781, गिरफ्तार आरोपी: सागर सिंह रावत, निवासी नई बस्ती पूछड़ी, रामनगर।

Ad