मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘Maverick Jaspal’ पुस्तक का विमोचन, भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा के सफर को मिलेगी नई पहचान…

FB_IMG_1791685593630
खबर शेयर करें -

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में प्रसिद्ध निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा के जीवन, संघर्ष और खेल उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ का विमोचन किया। इस अवसर पर जसपाल राणा की पत्नी रीना राणा, पुत्र युवराज राणा और पुत्री देवांशी राणा मौजूद रहे। परिवारजनों ने मुख्यमंत्री को यह पुस्तक भेंट की।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जसपाल राणा की खेल उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के दम पर भारतीय निशानेबाजी को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका खेल सफर देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

यह भी पढ़ें:  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, मध्य प्रदेश की राजनीति से अब देवभूमि तक का सफर, चार बार विधायक, बालाघाट से लोकसभा सांसद और मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं डॉ. बिसेन...

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जसपाल राणा ने निशानेबाजी के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने के साथ ही उत्तराखंड का गौरव भी बढ़ाया। उनकी उपलब्धियां यह संदेश देती हैं कि निरंतर अभ्यास, समर्पण और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:  धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले: अग्निवीरों को भर्ती में राहत, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए भी बनेगी नई नियमावली...

 

उन्होंने कहा कि जसपाल राणा का जीवन युवा खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा देता है। खेल के प्रति उनका समर्पण और उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनी रहेंगी।

 

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक पाठकों, विशेषकर युवा खिलाड़ियों को जसपाल राणा के जीवन के विभिन्न पहलुओं, उनके संघर्ष और उपलब्धियों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह पुस्तक भारतीय निशानेबाजी के क्षेत्र में उनके योगदान को समझने का अवसर प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें:  धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले: अग्निवीरों को भर्ती में राहत, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए भी बनेगी नई नियमावली...

 

मुख्यमंत्री धामी ने इस महत्वपूर्ण प्रयास के लिए जसपाल राणा के परिवारजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महान खिलाड़ियों का जीवन और उनकी उपलब्धियां नई पीढ़ी को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करती हैं।

Ad Ad