नैनीताल पुलिस में जिम्मेदारियों का बंटवारा, SSP मंजूनाथ टीसी ने राजपत्रित अधिकारियों को सौंपे अहम दायित्व…

FB_IMG_1783243977321
खबर शेयर करें -

नैनीताल। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी (IPS) ने राजपत्रित अधिकारियों के बीच विभिन्न दायित्वों का आवंटन किया है। अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख निर्धारित जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–इलाज के दौरान महिला की मौत का मामला: गैर इरादतन हत्या के आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान गिरफ्तार, जेल भेजा...

SSP के निर्देश के बाद संबंधित अधिकारी अपने-अपने आवंटित दायित्वों का निर्वहन करते हुए पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने पर फोकस करेंगे।

यह भी पढ़ें:  कैंचीधाम में वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, दीपक रावत ने दिए यातायात–पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश...

 

बताया गया है कि दायित्वों के स्पष्ट विभाजन से अधिकारियों की कार्यप्रणाली में अधिक जवाबदेही और समन्वय आएगा। साथ ही, जनपद में कानून-व्यवस्था, यातायात, अपराध नियंत्रण तथा अन्य पुलिस संबंधी व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें:  कैंचीधाम में वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, दीपक रावत ने दिए यातायात–पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश...

 

SSP मंजूनाथ टीसी द्वारा अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों की नियमित समीक्षा किए जाने की भी उम्मीद है, ताकि पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और परिणाममुखी बनाया जा सके।

Ad Ad