दुःखद समाचार–14 वर्षीय बेटे की मौत का सदमा मां भी नहीं सह सकीं, कुछ ही समय में थम गईं सांसें; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़…
जसपुर/सौन पट्टी। सौन पट्टी के गुरुमतोली निवासी और हाल मड़ेगांव निवासी कैलाश चंद्र जोशी के 14 वर्षीय पुत्र जतिन के निधन से परिवार में मातम पसरा ही था कि बेटे की मौत का सदमा उनकी मां पुष्पा जोशी भी सहन नहीं कर सकीं। बेटे के निधन के सदमे में उन्होंने भी दुनिया को अलविदा कह दिया।
इस हृदयविदारक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि परिवार पहले ही करीब दो वर्ष पूर्व अपनी बड़ी बेटी को खो चुका है। अब कम उम्र में बेटे जतिन और फिर मां पुष्पा जोशी के निधन से परिवार पर एक के बाद एक दुखों का गहरा आघात हुआ है।
घटना की खबर से क्षेत्र में भी शोक की लहर है। जिसने भी यह दुखद समाचार सुना, वह स्तब्ध रह गया। ग्रामीणों और परिचितों ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।